Connect with us

उत्तराखंड

बढ़ी परीक्षा फीस के विरोध में बीएड छात्रों का प्रदर्शन, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को सौंपा ज्ञापन

Ad ADVERTISEMENTS

पितांबर दत्त बड़थ्वाल महाविद्यालय के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में कोटद्वार तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
छात्रों का कहना है कि पहले परीक्षा शुल्क सालाना 2700 रुपये था, जिसे बढ़ाकर अब 2900 रुपये एक सेमेस्टर यानी 6 सेमेस्टर का लगभग 12 हजार रुपये कर दिया गया है। उनका आरोप है कि बढ़ती फीस से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने मांग की कि परीक्षा शुल्क को बढ़ाने के बजाय इसे कम किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने परीक्षा शुल्क में राहत देने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
छात्रों ने कहा कि मौजूदा बढ़ी हुई फीस कई विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है और परीक्षा फीस के बढ़ाये जाने कब विरोध में बीएड छात्रों का तहसील में प्रदर्शन,तहसील में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठीं छात्राएं

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News