Connect with us

उत्तराखंड

दवा विक्रेताओं की हड़ताल का दिखा व्यापक असर

Ad ADVERTISEMENTS Ad

दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री (E-Pharmacy) और भारी डिस्काउंट के विरोध में एक दिन की हड़ताल की है। कोटद्वार में भी इसका असर साफ देखने को मिला। सुबह से ही शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर्स बंद रहे और दवा व्यापारी हड़ताल पर बैठे रहे। इसके चलते कई मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र खुले रहने से कुछ हद तक मरीजों को राहत मिली।
वहीं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी और भारी छूट की वजह से उनके कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो छोटे दवा व्यापारियों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो सकता है। व्यापारियों ने सरकार से इस मामले में ठोस नीति बनाने और उनकी मांगों पर जल्द विचार करने की मांग की

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड