Connect with us

उत्तराखंड

धार्मिक पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले 20 हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सभी द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत हुड़दंग मचाने वालों कर खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

धार्मिक व पर्यटन स्थलों में स्वच्छता,हुड़दंग करने वाले,गंदगी फैलाने वाले व मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है व कोटद्वार दुगड्डा के बीच मे 20 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
एएसपी जया बलोनी का कहना है कि जो भी धार्मिक स्थलों पर मादक पदार्थ पीते या हुड़दंग मचाते हुए पाया जाएगा उनको बख्शा नहीं जाएगा।ऐसे 20 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

More in उत्तराखंड