कोटद्वार
कोटद्वार: पुराने चर्च रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का एक्शन,4 वाहन चालको के काटे चालान,स्थानीय लोगों ने जताया आभार
कोटद्वार में ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। शहर के पुराने चर्च रोड पर सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों का आवागमन भी होता है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो जाती है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मैक्स वाहन, ई-रिक्शा और अन्य गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने के चलते यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।इस संबंध में यातायात पुलिस से शिकायत की गई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 4 वाहन चालकों के चालान काटे और उन्हें सख्त चेतावनी भी दी।पुलिस की इस कार्रवाई से फिलहाल लोगों को राहत मिली है, वहीं स्थानीय लोग इस मार्ग पर नियमित निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
