Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

जिलाधिकारी के निर्देश पर जरूरतमंद बेटियों की स्कूल फीस माफ, शिक्षा की राह हुई आसान।

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने 239 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कई जरूरतमंदों को मौके पर ही राहत दी।
विधवा कनिष्का गर्ग का ₹47,230 हाउस टैक्स जिला प्रशासन ने जमा कराया। वहीं गंगा राम की पुत्री के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। 66 वर्षीय नीलम के पानी के बिल में भी राहत देते हुए ₹12,776 जमा करवाने के निर्देश दिए गए।
प्रोजेक्ट “नंदा-सुनंदा” के तहत कई जरूरतमंद बेटियों की स्कूल फीस माफ कर उनकी शिक्षा को जारी रखने की पहल की गई। साथ ही विधवा किरण धीमान को रोजगार उपलब्ध कराने और उनके पुत्र की फीस माफी के लिए भी कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि हर शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News