Connect with us

कोटद्वार

एक ही समुदाय के 95% बच्चों का चयन! पार्षद ने RTE लिस्ट को बताया नियम विरुद्ध, CDO से जांच की मांग

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में RTE दाखिलों को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। वार्ड नंबर 4 के पार्षद हिमांशु ने ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में हुए दाखिलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पार्षद का कहना है कि क्षेत्र के करीब 50 से 100 लोगों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था, लेकिन जब लिस्ट आई तो उसमें स्थानीय बच्चों के नाम न के बराबर थे।
आरोप ये भी है कि चयनित बच्चों में करीब 95 प्रतिशत एक ही समुदाय या विशेष वर्ग से हैं, जो नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है।

इतना ही नहीं, पार्षद ने यह भी कहा कि कई ऐसे लोग भी RTE का लाभ ले रहे हैं, जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं। उनका कहना है कि कुछ अभिभावक बुलेट और बोलेरो जैसी गाड़ियों से स्कूल आते देखे गए, जबकि असली जरूरतमंद बच्चे अब भी वंचित हैं।
इस पूरे मामले को लेकर पार्षद ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि मौजूदा लिस्ट को रद्द किया जाए और दोबारा सभी आवेदकों के सामने पारदर्शी तरीके से लॉटरी कराई जाए।
वहीं, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि RTE की प्रक्रिया राज्य स्तर पर ऑनलाइन होती है, लेकिन शिकायतों को देखते हुए जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News