Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

होली मिलन कार्यक्रम में सांसद बलूनी ने कहा होली बाद मिलेगी पासपोर्ट की भी सौगात

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देते हुए हुए रंगों के पर्व होली को धूमधाम से मनाया। इस दौरान अनिल बलूनी ने बताया कि लालढांग चिल्लरखाल मार्ग सभी क्षेत्रवासियों के लिए होली का एक उपहार की तरह है जिसके लिए लंबे समय से किए गए प्रयास अब जाकर सफल हुए है, और अब अगला उपहार कोटद्वार वासियों को होली के बाद इसी महीने पासपोर्ट ऑफिस के उद्घाटन के रूप में मिलेगा।

उन्होंने बताया कि होली की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट खुलते ही कंडी मार्ग को लेकर पीटीशन तैयार कर ली गई है और अब कोटद्वार वासियों के लिए ये मार्ग भी जल्द खुलेगा। जिसके बाद गढ़वाल से कुमाऊं अपने राज्य के अंदर से ही जाया जा सकेगा। साथ ही राजधानी देहरादून और धर्मनगरी हरिद्वार भी अब लालढांग के रस्ते अपने राज्य से ही जा सकेंगे।

साथ ही बताया कि कुछ लोग क्षेत्रीय जनता को इस मार्ग पर बसों और टैक्सी के आवागमन न होने को लेकर भ्रमित कर रहे है जबकि ये सरकार के हाथ में है और इन वाहनों की आवाजाही पहले की तरह ही होती रहेगी। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा कोटद्वार सहित पूरे गढ़वाल में लगातार विकास कार्य किए जा रहे है जो आने वाले समय में सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में लाभ पहुंचाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News