Connect with us

पौड़ी

नयार नदी में डूबने से युवक की मौत

Ad ADVERTISEMENTS

सतपुली-नयार नदी पूर्वी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।
जिसकी सूचना पास के थाने में दी गई।

उपनिरीक्षक विनोद कुमार मय फोर्स एवं एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुँचे ओर गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी।गाँव वालों से मृतक की शिनाख्त संदीप पुत्र इंदर सिंह, निवासी-कठवाड़ा, घेरवा, दुधारखाल, थाना-सतपुली नाम से हुई।बता दें कि मृतक संदीप कल नयार नदी में नहाने गया था।काफी देर तक वापस नही आने पर पुलिस को सूचना दी गई।एसडीआरएफ, थाना सतपुली पुलिस व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से करीब 20 फीट गहराई से निकाला गया। उपरोक्त मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण शव का पंचनामा भर कर तहसीलदार सतपुली के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी