Connect with us

उत्तरप्रदेश

बिजनौर की अक्षिता गर्ग ने उत्तराखंड PCS परीक्षा में लहराया परचम, प्रदेश में पाई 6वीं रैंक

Ad ADVERTISEMENTS

बिजनौर की बेटी अक्षिता गर्ग ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए राज्य वित्त अधिकारी (State Finance Officer) पद पर पूरे प्रदेश में छठी रैंक प्राप्त की है।अक्षिता, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. नवनीत गर्ग की पुत्री हैं। उन्होंने शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दसवीं में सेंट मैरी स्कूल से 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल टॉप किया, जबकि बारहवीं में डीपीएस वसंत कुंज, दिल्ली से 97.5 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहीं।इसके बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। प्रशासनिक सेवा में जाने के अपने लक्ष्य को लेकर उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी। अक्षिता दो बार यूपी पीसीएस इंटरव्यू तक पहुंचीं और दो बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण की।अब उनकी मेहनत रंग लाई है और उत्तराखंड पीसीएस में राज्य वित्त अधिकारी पद पर उनका चयन छठी रैंक के साथ हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए इसे मेहनत, लगन और ईश्वर की कृपा का परिणाम बताया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरप्रदेश

Trending News