Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार: 17 साल के छात्र की संदिग्ध मौत, शिक्षक पर गंभीर आरोप; सड़क पर उतरा आक्रोश का सैलाब!

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के थाना परिषद क्षेत्र में 17 साल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।इस मामले में परिजनों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक और उसके कुछ साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार,युवक को शिक्षक द्वारा बुलाया गया था ओर उसे नशे की हालत में छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी व्यक्त करते हुए शहर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया…..ओर थाने पहुंच कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ा है।प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और उनको आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जा रही है।वही एएसपी का कहना है कि यदि लड़के की मौत में कोई भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी और नशे के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाए जाते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News