Connect with us

उत्तराखंड

लैंसडाउन-जयहरीखाल में डीएम स्वाति एस. भदौरिया का एक्शन, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दी सख्त चेतावनी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लैंसडाउन–जयहरीखाल क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील, पेयजल योजनाओं और महाविद्यालय का निरीक्षण किया। कॉलेज में निर्माणाधीन भवन को 30 जून तक पूरा करने को कहा, जबकि पुस्तकालय की सराहना की।
राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे मलबा हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और 5 जून तक 6 किमी ब्लैकटॉप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड