उत्तराखंड
कोटद्वार में नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस, एएनटीएफ और सीआईयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 किलो 52 ग्राम चरस बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मालन नदी पुल के पास रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शहनवाज उर्फ शानू (30) निवासी कोटद्वार और मोहम्मद फईम (32) निवासी नजीबाबाद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार के रूप में हुई है।
बरामद चरस में शहनवाज के पास से 876 ग्राम और मोहम्मद फईम के पास से 176 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ के लिए चरस की तस्करी कर रहे थे और दोनों खुद भी नशे के आदी हैं।
पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
