Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार: किशनपुरी केंद्रीय विद्यालय बनेगा ‘आदर्श संस्थान’, डीएम स्वाति भदौरिया ने खुद संभाली कमान

Ad ADVERTISEMENTS

जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार स्थित किशनपुरी में केंद्रीय विद्यालय को आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है।जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं और संसाधनों का व्यापक जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। ओर बच्चों से उनकी पढ़ाई,रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News