कोटद्वार
कोटद्वार में अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू, एएसपी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
कोटद्वार। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र कोटद्वार द्वारा 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार फायर स्टेशन कोटद्वार में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न अग्नि सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
