Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार: मानसून से पहले एक्शन में प्रशासन,एडीएम वैभव गुप्ता ने दिए आपदा तैयारियों को पुख्ता करने के आदेश

Ad ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। मानसून से पहले आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने सभी विभागों को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मानसून से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।उन्होंने पिछले वर्ष के लंबित प्रस्तावों को अपडेट कर एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा और गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करने के आदेश दिए…..साथ ही सभी निकायों को 30 मई तक नालों की सफाई पूरी कर प्रमाण पत्र देने, जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराने और उपकरणों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।
अपर जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम सक्रिय रखने,दैनिक रिपोर्ट भेजने व आंधी-तूफान को देखते हुए जर्जर पेड़ों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश भी दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड