Connect with us

Uncategorized

पूर्व छात्र मिलन समारोह में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा

Ad ADVERTISEMENTS
  • आईएचएमएस में आयोजित किया गया पूर्व छात्र मिलन समारोह

कोटद्वार-इंस्टिट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व छात्रों ने संस्थान में शिक्षा के दौरान शिक्षण के साथ ही विभिन्न गतिविधियों की यादों को ताजा किया। संस्थान प्रबंधन की ओर से सभी पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।


बलभद्रपुर स्थित संस्थान परिसर में आयोजित समारोह का संस्थान के एमडी बीएस नेगी, ईडी अजयराज नेगी और डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाईं ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
समारोह में पहले सभी पूर्व छात्रों का परिचय कराया गया। इसके बाद पूर्व छात्रों ने एक एक कर अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि
संस्थान से शिक्षा लेने के बाद वे देश के जाने माने संस्थानों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान में शिक्षा के रहे छात्र छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलकर अपने परिवार,आईएचएमएस और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व छात्रों में सांस्कृतिक और अनेक मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. सुनील कुमार, कार्यक्रम समन्वयक कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष विजयश्री खुगशाल, आशुतोषधर द्विवेदी, सुरेंद्र जगवान, पूर्व छात्र नवीन किशोर, गुरदीप सिंह, अनुज नेगी, शिवांकर खुगशल, नितिन गुसाईं, मानसी जोशी, हेमराज सिंह नेगी, राकेश नेगी, हर्षमोहन सिंह, मुकेश गुसाईं, अंकित, विहान, आशीष रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized