Connect with us

उत्तराखंड

डीएम के ऋषिकेश दौरे का असर,14 भवन स्वामियों पर कार्रवाई ग्रे वॉटर बंद 2 नालिया टैपिंग

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून-जिला प्रशासन देहरादून ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवर संयोजन के सीधे गंगाजी में जा रहे 14 घरों का ग्रे वॉटर बंद कर दिया है व 2 नालियों की टैपिंग भी कर दी गई है । जिलाधिकारी सविन बंसल ने कुछ दिन चंदेश्वर नाला ऋषिकेश का निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ढालवाला नाले में अपशिष्ट जल (ग्रे-वाटर) प्रवाहित होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम,ऋषिकेश एवं जल संस्थान (गंगा) ऋषिकेश के अधिकारियों को नाले में छोड़े जा रहे अपशिष्ट जल के सभी पाइप बंद कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जल संस्थान (गंगा), ऋषिकेश एवं नगर निगम,ऋषिकेश के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में पाया गया ढालवाला नाले के आसपास कुल 21 भवन स्थित हैं।इनमें से 14 भवनों का ग्रे-वाटर सीधे नाले में जा रहा था, जबकि शेष 07 भवनों का ग्रे-वाटर विधिवत सीवर लाइन से संयोजित पाया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान जल संस्थान ऋषिकेश द्वारा नाले में ग्रे-वाटर प्रवाहित कर रहे 14 भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए तथा मौके पर ही उनके भवनों से नाले में जाने वाली अपशिष्ट जल निकासी को बंद कर दिया गया।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम एवं जल संस्थान द्वारा क्षेत्र की 2 नालियों की भी टेपिंग कर दी गई है।

More in उत्तराखंड

Trending News