देहरादून
डीएम सविन बंसल की पहल से देहरादून में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत, 34 नए कार्मिक तैनात
देहरादून, 29 मार्च 2026।
जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।
जिला प्रशासन ने सरकारी चिकित्सालयों में मैनपॉवर की कमी को दूर करने के लिए 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती की है। इनमें लैब टेक्नीशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पर्यावरण मित्र और अन्य स्टाफ शामिल हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
जिलाधिकारी द्वारा जिले के शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी तक किए गए निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी पाई गई थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला स्तर पर बजट स्वीकृत कर आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति की गई।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के तहत जिला चिकित्सालय, ऋषिकेश, मसूरी, चकराता और त्यूनी क्षेत्र के अस्पतालों में अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। खास तौर पर राज्य के पहले मॉडल टीकाकरण केंद्र के सुचारू संचालन के लिए भी अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है।
इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। आउटसोर्स एजेंसियों जैसे उपनल और पीआरडी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के सेवाविस्तार को मार्च 2027 तक मंजूरी दे दी गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
