Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी: प्रशासन की मुस्तैदी से रुकी नाबालिग की शादी, बाल विवाह रोकने में मिली बड़ी सफलता

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल जिले के विकासखंड पोखड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवा दिया। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से एक बड़ी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाई गई।
जानकारी के अनुसार, 9 मई को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को बाल विवाह की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा था।
टीम ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए विवाह रुकवाया और बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग और देखभाल की जा रही है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से यह कार्रवाई संभव हो पाई। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह जैसी जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या प्रशासन को सूचित करें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News