Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के देवीरोड पर बड़ी मात्र में मिला गौमांस, गौसेवकों ने गौ तस्कर की बाईक को किया आग के हवाले,एएसपी ने कहा जाँच के बाद ही होगी पुष्टि

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-उत्तरप्रदेश से कोटद्वार में बड़ी मात्रा में गौ मांस की तस्करी का मामला सामने आया है….आज सुबह देवीरोड़ पर एक कुंटल से भी ज्यादा मांस सड़क किनारे पड़ा मिला जबकि संदिग्ध मांस की तस्करी कर रहे युवक की बाइक को गौ सेवकों ने आग हवाले कर दिया..

जानकारी के मुताबिक तकरीबन 4.30 बजे गौ सेवकों को सूचना मिली कि यूपी से बाइक में गौ मांस की तस्करी की जा रही है, सूचना के बाद गौ सेवकों ने बाइक सवार का पीछा करना शुरू कर दिया जिसके बाद बाइक सवार तेज रफ्तार में भागने लगा और देवीरोड़ के पास उसका एक्सीडेंट हो गया …मांस की तस्करी कर रहा युवक मौके से फरार हो गया जबकि मांस की तस्करी कर रहे तस्कर की बाइक को गौ सेवकों ने आग के हवाले कर दिया….

वही एएसपी का कहना है कि मांस को जाँच के लिए भेज दिया गया है।उसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि गौमांस है या किसी अन्य जानवर का है।

More in उत्तराखंड

Trending News