Connect with us

उत्तराखंड

वन विभाग,आर्मी व ग्रामीणों ने संयुक्त टीम बनाकर गाँवों से हटाई लैंटाना,वन्य जीवों के हमले से मिलेगी राहत

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कुगड्डा/कोटद्वार–कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही और संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।गांवों के आसपास फैली घनी लैंटाना झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया,

जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।लैंटाना की झाड़ियां जंगली जानवरों के छिपने के लिए सुरक्षित स्थान बन जाती हैं ऐसे में इन झाड़ियों की वजह से न केवल खेतों और आबादी क्षेत्र के पास जानवरों की मौजूदगी बढ़ जाती है, बल्कि ग्रामीणों के लिए अचानक हमले का खतरा भी बना रहता है। इसी खतरे को कम करने के उद्देश्य से वन विभाग की टीम ने गांवों के बाहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरू किया।

More in उत्तराखंड