Connect with us

कोटद्वार

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर मार्केट के नाम पर 11 लाख ठगने वाला मास्टरमाइंड गुजरात से गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी पुलिस को साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
कोटद्वार निवासी अनिल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक के जरिए उन्हें व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया और उनसे कुल ₹11.10 लाख की ठगी कर ली गई।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 अप्रैल 2026 को आरोपी रहेवर राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करता था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एंकर लाइन:
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार