उत्तराखंड
चारधाम यात्रा: सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर ICCCC सेंटर का पहरा, खराब मौसम में भी उड़ानों की ‘रियल टाइम’ मॉनिटरिंग

देहरादून। चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाओं की निगरानी के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर स्थापित ICCCC सेंटर लगातार सक्रिय है। यूकाडा, DGCA और IMD की टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ समन्वय कर खराब मौसम में भी उड़ानों की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रही है।
पीटीजेड कैमरों के जरिए टेकऑफ और लैंडिंग पर नजर रखी जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
यूकाडा के अनुसार, 22 अप्रैल से अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालु हेली सेवा से चारधाम दर्शन कर चुके हैं। साथ ही, हेली टिकटिंग में अब तक किसी भी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
