Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, हर तीन महीने में होगी परिजनों के साथ बैठक

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों से जुड़ी समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि सेनानियों के सम्मान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी स्मारकों और शिलापट्टों का सत्यापन कर बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए, साथ ही शहीद भवानी सिंह रावत पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों को सेनानी परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रचारित करने और हर तीन महीने में परिजनों के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News