Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्करी का मास्टरमाइंड, हल्द्वानी से हुई गिरफ्तारी।

Ad ADVERTISEMENTS Ad

नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पौड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जहां पहले कोटद्वार में 2 किलो 930 ग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था… वहीं अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड को भी पुलिस ने धर दबोचा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागेश्वर निवासी खिलाप सिंह दानू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस टीम ने हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है… लेकिन इसी आड़ में वह लंबे समय से चरस सप्लाई का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।
इतना ही नहीं… आरोपी ट्रेकिंग के नाम पर पर्यटकों के संपर्क में आता था और फिर उन्हें चरस की सप्लाई करता था।
पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी जंगलों में उगाई गई भांग से चरस इकट्ठा कर सप्लाई करता था… और खासतौर पर छात्रों और वाहन चालकों को निशाना बनाता था।
इस पूरे मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News