Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

रिखणीखाल में चिकित्साधिकारी पर शोषण करने के लगाए स्टाफ ने आरोप,चिकित्साधिकारी पौड़ी गढ़वाल को लिखा शिकायती पत्र

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी-जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर हेमन्त द्वारा अपने मातहत डाक्टरों व अन्य कर्मचारियों का मानसिक, शारीरिक  व आर्थिक शोषण किया जा रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में वर्तमान में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लगातार अपने अधीनस्थ डाक्टर व कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है।


रिखणीखाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी गढ़वाल को दो पृष्ठ का शिकायती पत्र भेजा है तथा अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो को भी प्रतिलिपि भेजी है।  
इन पीड़ित कर्मचारियों कहना कि है कि हमारी मांग है कि ऐसे प्रभारी चिकित्साधिकारी का तबादला शीघ्र अन्यत्र किया जाये ताकि अस्पताल  की व्यवस्था सुचारू चल सके।इनका आतंक इतना फैला है कि गांवों में तैनात  ए एन  एम  तक इन डॉक्टर से परेशान व दुखी हैं।
अब आप सोच सकते हैं कि इन विपरीत परिस्थिति में वहां जाने वाले बीमार मरीज व गर्भवती महिलाओं का इलाज कैसे होता  होगा। इसी से सहज अंदाजा लगा सकते  हैं। 


वही प्रभारी चिकित्साधिकारी पर कर्मचारियों ने अपने वेतन निकालने के लिए धन उगाही का भी आरोप हैं, जो कि प्रभारी साहब एम्बुलेंस चालक के माध्यम से वसूली करते  है। एम्बुलेंस वाहन का दुरुपयोग भी होता रहता है।जो निजी कार्यों, सब्जी आदि लाने में देखा गया है।जब मरीज  को जरूरत होती है उस समय तेल खत्म होने का बहाना किया जाता है या वाहन पंचर कहकर टाल दिया जाता है।

More in Uncategorized

Trending News