Connect with us

उत्तराखंड

सतपुली के पास 120 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल। जनपद के थाना सतपुली क्षेत्र अंतर्गत कोटद्वार रोड स्थित कुल्हाड़ बैण्ड के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक जेसीबी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सतपुली से ASI प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि जेसीबी अत्यंत गहरी और दुर्गम खाई में गिरी हुई थी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।SDRF टीम ने विषम परिस्थितियों के बावजूद बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने विशेष उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई और उसमें फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।हालांकि, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बाबूराम शर्मा (57 वर्ष), पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा, निवासी काशीराम, कोटद्वार के रूप में हुई है।रेस्क्यू टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News