Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

ग्लोबल संकट के बीच धामी ने लिए कई बड़े फैसले,होटलों में हो “लॉ ऑयल मेन्यू” तैयार ‘नो व्हीकल डे’ से सुधरेगी अर्थव्यवस्था

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देश के प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत हेतु कई बड़े फैसले लिए गए।वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य में त्वरित सुधार लागू किए जा रहे हैं।वैश्विक संकट का प्रभावकोविड के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है,जिससे भारत पर भी आर्थिक दबाव बढ़ा है।गैस का संकट गहराने पर प्रशासन ने होटल वालों से भट्टी जलाने की अपील की थी।जिस पर होटल वालों ने डीज़ल भट्टियों को लाने के लिए लाखों रुपये खर्च किये,अब पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते उनके लिए रोजगार करना मुश्किल हो जाएगा।*खाद्य तेल की खपत घटाना*कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा देने के लिए संस्थानों व होटलों में लॉ ऑइल मेन्यू तैयार किये जायें।*नो व्हीकल डे*सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” लागू किया जाएगा, सरकारी वाहनों की संख्या घटाई जाएगी और लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, साथ ही AC उपयोग सीमित किया जाएगा।*एक अधिकारी, एक वाहन*सरकारी अधिकारियों को एक दिन में केवल एक वाहन के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं तथा बस सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किया जाएगा।*ईवी पॉलिसी*राज्य में नई EV पॉलिसी लागू की जाएगी, जिसमें 50% नए सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक होंगे और चार्जिंग नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा।*वर्क फ्रॉम होम*सरकारी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और निजी क्षेत्र में भी वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही सार्वजनिक परिवहन के उपयोग पर जोर रहेगा।*सरकारी विदेश यात्राएं होंगी सीमित*विदेश यात्राओं में कटौती कर “Visit My State” अभियान के तहत घरेलू पर्यटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और विभिन्न पर्यटन सर्किटों को बढ़ावा दिया जाएगा।*मेरा भारत, मेरा योगदान*जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, Make in India का पालन और सोने की खरीद में संयम के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News