Connect with us

Uncategorized

कोटद्वार का चेकपोस्ट आजकल सुर्खियों में,दो सिपाही आपस में भिड़े,एक गम्भीर रूप से घायल

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार आरटीओ चेकपोस्ट सुर्खियों में, दो सिपाही आपस में भिड़े
कोटद्वार। कोटद्वार कौड़िया का आरटीओ चेकपोस्ट आजकल सुर्खियों में चल रहा है। आज दो सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के मुताबिक आज सुबह कोडिया आरटीओ चेकपोस्ट पर आरटीओ के ही दो सिपाहियों दिनेश और नवरत्न में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक सिपाही घायल हो गया। झगड़े के दौरान काफी भीड़ लग गई। सूत्रों के मुताबिक यह झगड़ा पैसे की लेन देन को लेकर होना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नही आई है। एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि विवाद हुआ है, दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized