Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: हैप्पी होम स्कूल की नैना, सृष्टि और निदा ने लहराया परचम

Ad ADVERTISEMENTS Ad

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस बार भी हैप्पी होम स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उच्च अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की नैना द्विवेदी ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सृष्टि कुकरेती 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि निदा अमीन ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। हिमानी ने 92 प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है।
विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो कई विद्यार्थियों ने असाधारण अंक प्राप्त किए हैं। इतिहास विषय में नैना द्विवेदी ने 99 अंक हासिल किए हैं। वहीं हिंदी और शारीरिक शिक्षा में हिमानी ने 98 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भूगोल में भी नैना द्विवेदी ने 98 अंक हासिल किए। अंग्रेजी विषय में आस्था और तनुज बिष्ट ने 95 अंक प्राप्त किए।
अर्थशास्त्र में सृष्टि कुकरेती ने 95 अंक हासिल किए, जबकि लेखाशास्त्र और बिजनेस स्टडीज में निदा अमीन ने भी 95 अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों में जस्सी और समीक्षा संजय यमगर ने 89 प्रतिशत, प्रियांशु रावत ने 88.2 प्रतिशत, प्रियांशी नेगी और अमीषा राज सिंह ने 87 प्रतिशत, तनुज बिष्ट ने 87 प्रतिशत तथा शहरीन सैफी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। साथ ही यह विश्वास जताया है कि ये छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News