2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

हैप्पी होम स्कूल के आहान सिंह ने 94.2% अंकों के साथ लहराया परचम, गुंजन और श्रीम ने भी मारी बाजी

Ad

आहान सिंह ने 94.2%,  गुंजन अग्रवाल ने 91.2%  जबकि श्रीम अग्रवाल ने 90.6% के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शनकोटद्वार। हैप्पी होम स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यार्थियों की शानदार सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित प्रयासों को दर्शाती है।इस वर्ष आहान सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गुंजन अग्रवाल ने 91.2% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीम अग्रवाल ने 90.6% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। अंग्रेज़ी में शोभित बिष्ट और श्रीम अग्रवाल ने 99 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। हिंदी में सोनाक्षी अग्रवाल ने 96 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। गणित में अनुज बिष्ट ने 90 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। विज्ञान में आहान सिंह ने 92 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए तथा सामाजिक विज्ञान में भी 98 अंकों के साथ अधिकतम अंक प्राप्त किए। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में हिमांशु लखेड़ा ने 98 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए।86% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। इनमें शोभित बिष्ट (89.4%), मिताली कौशिक (89.4%), सोनाक्षी अग्रवाल (89.4%), मयंक महाजन (88%), वंशिका बिष्ट (88.4%), हिमांशु लखेड़ा (87%) और अनुज बिष्ट (86.8%) शामिल हैं।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News