Connect with us

कोटद्वार

विधायक ऋतु खंडूरी ने रेल मंत्री को पत्र लिख मसूरी एक्सप्रेस चलाने का किया आग्रह

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में कोविड महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से अभी तक बंद पड़ी दिल्ली और कोटद्वार के बीच संचालित होने वाली मसूरी एक्सप्रेस एवं गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन के पुनः संचालन किए जाने के लिए उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वार्ष्णेय को पत्र लिख कर आग्रह किया है|लॉकडाउन से पूर्व कोटद्वार से दिल्ली के लिए दो ट्रेन जिनमें गढ़वाल एक्सप्रेस एवं लिंक मसूरी एक्सप्रेस का आवागमन होता था

परन्तु लॉकडाउन के दौरान इन रेलों को स्थगित कर दिया गया था।जिससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ गढ़वाल आने वाले अनेक पर्यटको को भी अत्यन्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।कोटद्वार से चलने वाली इन रेलों का संचालन वर्तमान में रेल मंत्रालय द्वारा मसूरी एक्सप्रेस को दिल्ली से यूपी के नजीबाबाद तक ही चलाया जा रहा है।नजीबाबाद से 25 किमी की दूरी पर कोटद्वार गढ़वाल के पांच जिलों का एकमात्र रेलवे स्टेशन है। यहां से दिल्ली के लिए रेल शुरू नहीं की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से मसूरी एक्सप्रेस एवं गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन पूर्व की भांति कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार