उत्तराखंड
दीपक नर्सिंग होम के सामने गड्ढों में पलटी ई-रिक्शा, आखिर स्थानीय पार्षद कब देंगे ध्यान?

कोटद्वार में बदहाल सड़कों और गड्ढों की समस्या एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। दीपक नर्सिंग होम के सामने सड़क पर बने दो बड़े गड्ढों के कारण आज एक ई-रिक्शा पलट गई।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन सवाल यह है कि आखिर सड़क पर लंबे समय से बने इन गड्ढों की सुध कौन लेगा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय पार्षदों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े होते हैं। आखिर क्षेत्र की सड़कों और आम जनता की समस्याओं पर स्थानीय पार्षद ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं?
अब देखना होगा कि इस घटना के बाद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इन गड्ढों को भरवाने के लिए कब तक कार्रवाई करते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
