Connect with us

उत्तराखंड

कोल्हू नदी के तेज बहाव में बाइक के साथ साथ मां बेटी भी बही,दोनो की मौत

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार निवासी व्यक्ति की पत्नी और मासूम बेटी बिजनौर में नदी के तेज बहाव में बह गईं। दोनों के शव SDRF की टीम ने तलाश के बाद बरामद कर लिए हैं।


जानकारी के अनुसार, कोटद्वार के सिगड्डी जंगल निवासी सद्दाम अपनी 23 वर्षीय पत्नी जेनम और एक वर्षीय बेटी शहजादी उर्फ आफिया के साथ बिजनौर के ग्राम कोटकादार में रिश्तेदारी में गए थे।
बताया गया कि मंगलवार, 1 सितंबर को मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय कोल्हू नदी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल बह गई। इस दौरान सद्दाम की पत्नी जेनम और उनकी एक वर्षीय बेटी आफिया नदी में बह गईं, जबकि सद्दाम किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए।
सूचना मिलने पर SDRF की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया। कुछ समय बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News