Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

उपनिरीक्षक व कॉन्स्टेबल ने बचाई नदी में डूबते युवक की जान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार पुलिस में सीआईयू में तैनात कॉन्स्टेबल अमरजीत के साथ उपनिरीक्षक प्रदुमन नेगी ने संयुक्त रुप से नदी में डूब रहे एक युवक की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है।


जानकारी के अनुसार नगर पालिका कोटद्वार के कार्यकाल में सभासद रहे लकड़ी पड़ाव निवासी प्रमोद भाटिया की सूचना पर कोटद्वार पुलिस मौके पर पहुँची। जिसमें सीआईयू कोटद्वार में तैनात कॉन्स्टेबल अमरजीत और रात्रि ड्यूटी पर तैनात कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदुमन नेगी मौके पर पहुंचे और नदी में डूबते हुए युवक की जान बचाई। जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को घर भेज दिया गया। उप निरीक्षक प्रदुमन नेगी का कहना है कि मित्र पुलिस सभी के साथ मित्रता का व्यवहार करती है और हमारे लिए हर जान कीमती है। उन्होंने कहा कि घायल युवक अब स्वस्थ है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News