Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के तीलू रौतेली चौक का मारपीट का वीडियो वायरल

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के तीलूरौतेली चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चौक के बीचों-बीच कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना कुछ देर पहले की है, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनमें से कुछ युवक नशे की हालत में भी नजर आ रहे थे, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलमेट और डिवाइडर को उठाकर मारपीट की जा रही है।वही होली के त्यौहार को देखते हुए लाल बत्ती पर पुलिस प्रशासन का ना होना लापरवाही को दर्शाता है।

More in उत्तराखंड