Connect with us

उत्तराखंड

होली में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में होली की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने कार्यवाही की है। कल रात बद्रीनाथ मार्ग पर दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट होने के दौरान मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसपर कोतवाली पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और सभी हुड़दंगियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा था। पुलिस के मुताबिक इन युवकों के बीच मारपीट और गाली-गलौच की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पाँच लोग आपस में झगड़ते पाए गए, जिनमें कुछ को आपसी हाथापाई में चोट भी आई। इस मामले में पुलिस ने सभी पर धारा 170 BNS के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

More in उत्तराखंड