Connect with us

उत्तराखंड

यूपी के मुख्यमंत्री के भाई को दी जान से मारने की धमकी,कोटद्वार थाने में दी तहरीर मुकदमा दर्ज

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों को अपशब्द कहना और जान से मारने की धमकी देना कांग्रेसी नेता को भारी पड़ गया… पुलिस ने मुख्यमंत्री के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया….

सीएम योगी के भाई शैलेश बिष्ट ने 11 जुलाई को कोतवाली कोटद्वार में तहरीर दी…तहरीर में उन्होंने कहा कि वह सेना में कार्यरत और वर्तमान में कोटद्वार में तैनात है.जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवाण ने उनके परिवार के खिलाफ 16 जून को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसका विरोध करते हुए उन्होंने आरोपी नेता को पोस्ट हटाने के लिए कहा था।आरोपी नेता ने फोन पर उन्हें अपशब्द कहे… घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर शैलेश बिष्ट को दुबारा कॉल किया और उनके परिवार वालों का अपशब्द कहने लगा ओर जान से मारने की धमकी दी.मुख्यमंत्री के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की.

More in उत्तराखंड

Trending News