Connect with us

उत्तराखंड

नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर अब तक कोटद्वार थाने ने 30 ओर यातायात पुलिस ने काटे 15 चालान,अभियान लाया रंग

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश पर 1 मई 2024 से नाबालिकों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान चलाने की शुरुआत की गई थी।जोकि अब रंग लाया है।यह अभियान पुलिस के लिए एक चुनौती की तरह था।सभी स्कूलों के बाहर जाकर चेकिंग करना थोड़ा मुश्किल था।

अभियान के पहले दिन ही पुलिस को काफी सफलता मिली और 1 मई से अब तक कोटद्वार पुलिस ने 30 ओर यातायात पुलिस ने 15 चालान किये हैं।स्कूलों के बाहर लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है और नाबालिगों के वाहन चलाने पर काफी हद तक रोक लगी है…ओर पुलिस का यह अभियान रंग लाया है।यातायात पुलिस के द्वारा पम्पलेट के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।
वही स्कूली बच्चों का कहना है यह अभियान बहुत अच्छा शुरू किया गया है जबसे यह अभियान शुरू हुआ है एक्सीडेंट भी कम हो रहे हैं।नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के लिए भी अच्छी पहल है।
वही यातायात पुलिस का कहना है हमारे द्वारा स्कूलों के बाहर यह अभियान चलाया जा रहा है कोई भी नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है उस पर कानूनी कार्यवाही की जाती है और चालान के साथ साथ स्कूटी भी सीज की जा रही है।अब नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता स्कूल छोड़ने आते हैं…साथ ही पम्पलेट के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

More in उत्तराखंड