Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

गन्ने के जूस ओर मिठास होटल वाले को रोकड़ में कूड़ा डालते निगम की टीम ने धर दबोचा,10000 का काटा चालान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम के नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने रोकड़ में गन्ने की खोई डालते हुए गयास राम को ओर कूड़ा डालते हुए मिठास होटल वाले को पकड़ लिया।निगम की टीम पहले से ही रोकड़ पर तैनात थी… जैसे ही मिठास होटल और गन्ने के जूस वाला रोकड़ में कूड़ा डाल रहे थे।

उसी समय दोनों को मौके पर ही धर दबोचा ओर 10000 का चालान किया।गाद गदेरों व नदियों में रात को अधिकांश दुकानदार कूड़ा डालते मिल जाएंगे।

यही कूड़ा कहीं न कहीं जाकर एकत्रित हो जाता है और जलभराव की समस्या पैदा करता है।नगर आयुक्त ने आमजनमानस से अपील की है नदियों व गदेरों में कूड़ा न डालें अन्यथा चालान किया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News