Connect with us

उत्तराखंड

सड़क पर गिरा चीड़ का विशाल पेड़ पुलिस ने हटाकर सुचारू किया मार्ग

Ad ADVERTISEMENTS

रिखणीखाल में देर रात सड़क पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। कोटद्वार से अपने विद्यालय जा रहे शिक्षक सत्यप्रकाश रास्ते में फंस गए।
सुनसान वन क्षेत्र और रात का समय होने के कारण खतरे को देखते हुए उन्होंने रिखणीखाल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर सड़क से हटाया।
इसके बाद मार्ग यातायात के लिए सुचारु हुआ और शिक्षक सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए शिक्षक ने पौड़ी पुलिस का आभार जताया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News