उत्तराखंड
कोटद्वार के गाड़ीघाट में नगर निगम का आधा अधूरा बना रैनबसेरा बना कुत्तों व सुअरों का रैनबसेरा,स्थानीय लोग परेशान
कोटद्वार-कोटद्वार के गाड़ीघाट में नगर निगम का आधा अधूरा बना रैनबसेरा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।रैनबसेरा बनाने का उद्देश्य फुटपाथ पर रहने वाले ठंड और बारिश से प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकाना देना था…लेकिन अब यह स्थल कुत्ते और सुअरों का अड्डा बन गया है।वहाँ पर आवारा कुत्तों को बांधा हुआ है जो स्थानीय लोगों के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं।रैनबसेरा में बहुत सारी एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी पड़ी हुई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रैनबसेरा में जानवर रातभर भौंकते और शोर मचाते रहते हैं…जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोग आराम से सो नहीं पाते। इससे स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और उन्हें रोजाना नींद और मानसिक शांति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया द्वारा नगर आयुक्त से जब इस मामले में प्रतिक्रिया मांगनी चाही।वह बचते नजर आए।
वही स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कई बार निगम में शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




