Connect with us

उत्तराखंड

जंगलो में आग लगाने वाले मनमोहन को वन विभाग ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Ad ADVERTISEMENTS Ad



कोटद्वार- लैंसडौन वन प्रभाग में वनाग्नि की घटना को अंजाम देने वाले को वन विभाग की एस ओ जी टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज दुगड्डा रेंज में दावानल की घटनाओं में कई हेक्टेयर वन भूमि जल कर खाक हो गई है। पिछले दिनों लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज ईड़ा बीट के कम्टपामेंट सतीखाल क्रम संख्या में वन विभाग को आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई।

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार क्षेत्राधिकारी विपिन चंद जोशी ने बताया की टीम ने मनमोहन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी लालपुर कोटद्वार निवासी को वन क्षेत्र में आग की घटना अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर 10 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News