Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार के उपजिलाधिकारी सहित दर्जन भर अधिकारियों के वेतन पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने लगाई रोक,विभागों की खराब प्रगति से खफा हुए जिलाधिकारी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक की।ई-ऑफिस प्रणाली में विभागों की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकांश विभागों की खराब प्रगति के चलते एक दर्जन विभागाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। तहसील स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने विभागों की खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली पारम्परिक पत्राचार के तौर-तरीकों का परिवर्तित डिजिटल स्वरूप है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कार्यों के संपादन में तेजी आ सके।

ई-ऑफिस के माध्यम से पत्राचार करने में फिसड्डी विभागों में शामिल सहायक निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला/प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआइसी), खण्ड विकास अधिकारी कोट, उपजिलाधिकारी सतपुली व कोटद्वार, ईओ नगर निकाय जोंक, सतपुली व थलीसैंण का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला कार्यालय, सीडीओ कार्यालय, ग्रामीण विकास कार्यालय, मत्स्य, पर्यटन व ग्रामीण निर्माण विभाग की प्रगति की सराहना भी की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की स्थिति खराब है वे यथा शीघ्र सभी प्रकार के पत्राचार को ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से निष्पादित करना सुनिश्चित करें।

More in उत्तराखंड

Trending News