Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

रेलवे ट्रैक पर मिला व्यापारी जयचंद का शव,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार में सुबह रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर गोविंद नगर से नीचे काशीरामपुर जाने वाले पैदल मार्ग की बीच मिले शव की शिनाख्त कौडिया निवासी जयचंद के रूप में हुई है जो एक व्यापारी है,जिसे कल रात तक आसपास के लोगों ने सही स्तिथि में देखा था।

GRP चौकी इंचार्ज सतीश घिंडियाल ने बताया की आज सुबह कोटद्वार रेलवे स्टेशन से GRP चौकी एक शव मिलने का मेमो प्राप्त हुए। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया गया। जिसके बाद पूर्व पार्षद सुभाष पांडे और कौडिया निवासी शव को कोटद्वार बेस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहा शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News