Connect with us

उत्तराखंड

तूफान ने रोकी लैंसडाउन की रफ्तार, कल रात से बिजली बंद होने से जनता बेहाल।

Ad ADVERTISEMENTS

लैंसडाउन में बीती रात आई तेज़ आंधी तूफान के बाद से पूरे लैंसडाउन क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक,कल रात आये तेज आंधी तूफान के कारण रात से ही बिजली गुल है।जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।स्थानीय निवासी ने दुरभाष पर बताया कि मौसम खराब होते ही लैंसडाउन की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, लेकिन आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।वहीं इस बिजली कटौती का असर आर्मी में भर्ती हुए युवाओं को भी झेलना पड़ा।दिन भर लाइट नहीं होने से फ़ोटो स्टेट व अन्य कई कामों में दिक्कत आई।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है,ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News