Connect with us

उत्तराखंड

बिना सैंपल लिए ही दे दी टेस्ट रिपोर्ट! कोटद्वार की माही पैथोलॉजी लैब पर लगा गंभीर आरोप।

Ad ADVERTISEMENTS

मामला कोटद्वार की माही पैथोलॉजी लैब का है। पीड़ित दिनेश कुमार टम्टा के मुताबिक, वह 8 तारीख को अपने बच्चे का ब्लड टेस्ट कराने के लिए लैब पहुंचे थे। इस दौरान लैब स्टाफ ने उन्हें एक कंटेनर दिया और कहा कि अगले दिन, यानी 9 तारीख को बच्चे का स्टूल यानी मल का सैंपल लेकर आएं।
लेकिन उसी दिन शाम करीब 5 बजे, जब परिजन रिपोर्ट लेने पहुंचे, तो उन्हें ब्लड रिपोर्ट के साथ-साथ स्टूल टेस्ट की रिपोर्ट भी दे दी गई—जबकि उन्होंने अभी तक सैंपल जमा ही नहीं किया था।
हालांकि उसी दिन पैथोलॉजी के संचालक ने अपनी गलती को स्वीकारते हुए जिस कर्मचारी से गलती हुई थी उसको भी नौकरी से हटा दिया गया है।

वहीं पीड़ित परिवार के द्वारा एसडीएम से शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लैब में जाकर चेकिंग ओर दस्तावेजों को भी खंगाला।रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लैब कितने मानकों को पूरा करते हुए संचालित की जा रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ डॉ माही लैब के लिए ही लिखते हैं ऐसे डॉक्टरों को भी चिन्हित किया जाना चाहिए।गलत रिपोर्ट्स के आधार पर गलत इलाज शुरू हो सकता था जिससे बच्चे की जान पर बन सकती थी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News