Connect with us

उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बढ़ाया सैनिकों का जोश, वीर नारियों को किया सम्मानित

Ad ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने दो दिवसीय दौरे के दौरान सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेकर जवानों और पूर्व सैनिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और वीर नारियों को सम्मानित किया।राज्यपाल ने गढ़वाल राइफल्स की वीरता और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यह रेजिमेंट देश के शौर्य और बलिदान की प्रतीक है। उन्होंने सैनिकों के साथ संवाद करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया।दौरे के दौरान राज्यपाल ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की, जिसमें अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जिला व सैन्य प्रशासन के समन्वय पर जोर दिया। साथ ही लैंसडाउन में आधुनिक पुस्तकालय और पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News