Connect with us

उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई बुद्धा पार्क में मारपीट कर रहे तीन युवक गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के बुद्धा पार्क में आपसी विवाद के चलते तीन युवक आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली कोटद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को समझाने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने भी विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तीनों युवक लगातार मारपीट पर उतारू रहे।पुलिस के अनुसार, शांति व्यवस्था भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए तीनों युवकों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों में दीपक कुमार, उदय कुमार और ऋषभ खत्री शामिल हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News