Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, हाईवे और सीमावर्ती चौकियों पर वाहन और व्यक्तियों की गहन जांच की।

पुलिस टीमों ने वाहन चालकों के दस्तावेज़, वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संख्या की विस्तार से जांच की। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया और बाहरी राज्यों या जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की पहचान (ID) आगमन का उद्देश्य और यात्रा विवरण की पुष्टि भी की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना, अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखना और बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंवार ने अधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त न किया जाए। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसे अभियान में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के अभियान से न केवल अपराधों की रोकथाम होगी…बल्कि बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी बनी रहेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News